{"_id":"59fb227a4f1c1b6a678b8f8d","slug":"bsp-declares-bulbul-godiyal-as-its-mayor-candidate-for-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने की लखनऊ मेयर के उम्मीदवार की घोषणा, बुलबुल गोदियाल होंगी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने की लखनऊ मेयर के उम्मीदवार की घोषणा, बुलबुल गोदियाल होंगी प्रत्याशी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
बुलबुल गोदियाल
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के मेयर पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। पार्टी ने बुलबुल गोदियाल को प्रत्याशी बनाया है। बुलबुल हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच की सीनियर एडवोकेट हैं। वो यूपी बार काउंसिल की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
उनके पिता रोबिन मित्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट को सीनियर वकील थे। बुलबुल ने 4 मई 2012 से मार्च 2017 तक यूपी की प्रथम महिला अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम किया है।
विज्ञापन
उनकी कई सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं में भागीदारी रही है। वो महिला डिग्री कॉलेज, शशि भूषण बालिका विद्यालय, विद्यान्त हिन्दू डिग्री कॉलेज और ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की प्रबन्धकारिणी समिति में सदस्य रही हैं।
विज्ञापन