{"_id":"5bab32ed867a557f666204b0","slug":"bsp-chief-mayawati-welcomed-the-decision-of-court-on-reservation-in-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन में आरक्षण : सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया स्वागत, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन में आरक्षण : सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया स्वागत, कही ये बात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण पर आज फैसला सुनाते हुए इसका निर्णय राज्य की सरकारों पर छोड़ दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने इस संबंध में कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, इसका हम स्वागत करते हैं। अब ये केंद्र और राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह प्रमोशन में आरक्षण देती है कि नहीं।इसके बाद मायावती ने केंद्र सरकार से प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
मालूम हो कि पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने 12 साल पहले पदोन्नति में आरक्षण पर दिए फैसले को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि इस पर फिर से विचार करने की जरूरत और आंकड़े जुटाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि 2006 में नागराज मामले में दिए गए उस फैसले को सात सदस्यों की पीठ के पास भेजने की जरूरत नहीं है, जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी) एवं अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए शर्तें तय की गई थीं।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार की यह अर्जी भी खारिज कर दी कि एससी/एसटी को आरक्षण दिए जाने में उनकी कुल आबादी पर विचार किया जाए।