फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP Chief Mayawati has once again taken major decision regarding her family and party organization

यूपी सियासत: बसपा में शामिल होने से पहले ही दीपिका आउट, मायावती ने ईशान आनंद को फिर दी एंट्री; किया ये एलान

Sun, 20 Sep 2026 12:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

बसपा में शामिल होने से पहले ही दीपिका आउट हो गई हैं। मायावती ने ईशान आनंद को एक बार फिर पार्टी में एंट्री दी है। साथ ही बड़ी जिम्मेदारी देने का एलान किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BSP Chief Mayawati has once again taken major decision regarding her family and party organization
मायावती ने ईशान आनंद को फिर दी एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने परिवार और पार्टी संगठन को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन को अब पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अपने भाई आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाने का एलान किया। 

विज्ञापन


मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए नजदीकी रिश्ते-नातों के मोह से ऊपर उठकर काम करने का फैसला किया है। बसपा संस्थापक कांशीराम ने भी अपने रिश्तेदारों को राजनीतिक लाभ देने से दूरी बनाए रखी। अपना जीवन बहुजन समाज के हित के लिए समर्पित किया।

विज्ञापन

आनंद कुमार के आग्रह पर आकाश को राजनीति में आगे बढ़ाया

मायावती ने लिखा कि कांशीराम से प्रेरित होकर उन्होंने भी अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के लिए समर्पित किया। उनके मुताबिक, एक महिला होने के कारण उन्हें अपने किसी न किसी भाई-बहन को साथ रखना पड़ा। इसी क्रम में उनके छोटे भाई आनंद कुमार लंबे समय से उनकी सेवा में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के विशेष आग्रह पर उनके बड़े बेटे आकाश आनंद को राजनीति में आगे किया गया। हालांकि, शादी के बाद आकाश आनंद के रवैये और गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से अलग करना पड़ा। आकाश आनंद अब अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में हैं और उन्हें दोबारा पार्टी में लेना पार्टी के साथ विश्वासघात होगा।
 

आकाश की बहन को भी जिम्मेदारी नहीं देने का फैसला

मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के परिवार से किसे पार्टी में आगे किया जाए, इसको लेकर वह पिछले कुछ समय से दुविधा में थीं। अब गंभीर विचार के बाद उन्होंने फैसला लिया है कि परिवार के ऐसे किसी सदस्य को ही आगे किया जाएगा, जो आकाश आनंद के नक्शेकदम पर न चले।

उन्होंने यह भी कहा कि आगे चलकर आकाश आनंद की बहन की मदद लेने का सवाल भी उनके सामने था, लेकिन शादी के बाद उनका मामला भी आकाश आनंद जैसा निकला तो यह पार्टी हित में उचित नहीं होगा। इसलिए आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा और इस फैसले में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ईशान आनंद को पार्टी में जिम्मेदारी देने की बात

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन के स्थान पर आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा। उन्होंने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि ईशान ने पार्टी विरोधी कोई गंभीर कृत्य किया तो उन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

ऐसी स्थिति में आनंद कुमार के परिवार के किसी अन्य सदस्य को पार्टी की छोटी-बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इसके बजाय पार्टी में कार्यरत दलित वर्ग के किसी मिशनरी और वफादार कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने की बात मायावती ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed