{"_id":"a1dc345a5e2fbd6695e5742ec4adce2a","slug":"bsp-candidate-fill-up-nomination-for-mlc-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनावः बसपा प्रत्याशियों का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनावः बसपा प्रत्याशियों का नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jan 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की खाली हो रही 12 सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया। बुधवार को बसपा के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया। बसपा से नसीमुद्दीन सिद्दीकी, धर्मवीर अशोक और प्रदीप भारती ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
नामांकन के मौके पर बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैं बहन जी ने हमें मौका दिया, मैं उनका आभारी हूं। सिद्दकी ने कहा कि पहले भी कम सीटों पर हम चुनाव जीते हैं। जुगुल किशोर की ओर से मायावती पर लगाए हुए आरोपों के बारे में बसपा के प्रत्याशियों ने कहा कि वो अब जीरो हो गए उनके बारे में बोलकर हमें उनको हीरो नहीं बनाना चाहते।
विज्ञापन
नामांकन पत्र 13 जनवरी तक भरे जाएंगे। अगर जरूरी हुआ तो 23 जनवरी को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
परिषद की 12 सीटें इस महीने की 30 जनवरी को खाली हो रही हैं। इनमें सात बसपा, तीन सपा व दो भाजपा की हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त पांडेय ने बताया कि 13 जनवरी तक नामांकन होंगे।
विज्ञापन