एमएलसी चुनाव: बसपा और सपा ने उतारे दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधान परिषद चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान किया है।
पार्टी ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, धर्मवीर अशोक और प्रदीप भारती को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। सिद्दीकी को छोड़कर दोनों प्रत्याशी नए हैं।
विधान परिषद से 30 जनवरी को जिन १२ सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उसमें सिद्दीकी सहित सात सदस्य बसपा के हैं।
बसपा विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के हिसाब से दो सदस्यों को आसानी से जिता सकती है। तीसरे सदस्य के लिए उसे दूसरे सदस्यों की आवश्यकता होगी। पार्टी ने प्रदीप भारती के रूप में तीसरा उम्मीदवार उतारा है।
अहमद हसन समेत सपा के आठ प्रत्याशी घोषित
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन समेत आठ प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विधान परिषद में सपा के तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें अहमद हसन, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल और रमेश चन्द यादव को सपा ने फिर से टिकट दिया है।
इसके अलावा पांच और उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें पूर्व मंत्री अशोक वाजपेयी, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, रामरतन राजभर, साहिब सिंह सैनी और यशवंत शामिल हैं।