{"_id":"891988c37d253424de2dd1be70324c1d","slug":"bsp-and-media-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा भी मीडिया मैनेजमेंट के मूड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा भी मीडिया मैनेजमेंट के मूड में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सरकार मीडिया मैनेजमेंट में चूक गई।
विज्ञापन
जब तक इसकी सुधि आई, खेल हाथ से निकल चुका था। चुनाव के नतीजे आने के बाद पूर्व सीएम मायावती ने अपने बयानों में मीडिया से रिश्ते सुधारने की बात भी कही।
अब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में आमतौर पर खबरनवीसों से दूरी बनाए रखने वाले बसपा के आला पदाधिकारी अब मीडिया से मिलने के लिए आतुर दिखते हैं।
खास बात यह कि बसपा सरकार में खासा रसूख रखने वाले कुछ अधिकारी आजकल एनेक्सी के मीडिया सेंटर तक में दिखने लगे हैं।
अफसरों की इस बदली रंगत का तो एक ही संदेश सामने आ रहा है वह यह कि समय रहते मैनेजमेंट करना ही आला अफसरों का गुण होता है।