फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp activists beat samiksha adhikari

बसपाइयों ने की समीक्षा अधिकारियों की धुनाई

Wed, 21 May 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 May 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
bsp activists beat samiksha adhikari

लोकसेवा आयोग से चयन के बाद जॉइनिंग के लिए भटक रहे सहायक समीक्षा अधिकारियों (सीधी भर्ती) को मंगलवार सुबह बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर गेट पर दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


सहायक समीक्षा अधिकारी नौकरी पाने के लिए मदद मांगने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मिलने की मांग कर रहे थे।

इस दौरान पांच लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने घटना के संबंध में रात तक पुलिस में कोई सूचना दर्ज नहीं कराई थी।

2012 में घोषित हुआ था परिणाम

bsp activists beat samiksha adhikari

सहायक समीक्षा अधिकारी (सीधी भर्ती) संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शैलेंद्र मणि ने बताया कि 79 सहायक समीक्षा अधिकारियों का सीधी भर्ती के तहत लोकसेवा आयोग से वर्ष 2012 में अंतिम परिणाम घोषित किया गया था।

आयोग से चयन संस्तुति भी प्रेषित कर दी गई लेकिन सचिवालय प्रशासन नियुक्ति नहीं दे रहा है।

मंगलवार सुबह मोर्चा के सदस्य ज्ञापन देने बसपा की मुखिया मायावती से मिलने महात्मा गांधी मार्ग स्थित बसपा कार्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

bsp activists beat samiksha adhikari

गेट पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। शैलेंद्र मणि का आरोप है कि उसी दौरान पार्टी कार्यालय के अंदर से 20-25 लोग निकले और हमला कर दिया।

शैलेंद्र मणि के मुताबिक हमलावरों में बसपा के सुरक्षा इकाई के लोग भी थे जिन्होंने डंडे से हमला किया।

इस दौरान शैलेंद्र मणि के साथ राजेंद्र प्रसाद, प्रमेंद्र, सुरेश सोनकर, महेंद्र सोनकर को चोट आई हैं। उन्होंने विवेकानंद अस्पताल में अपना उपचार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed