{"_id":"612717e4942d6d344710c7fd","slug":"bsl-lab-will-be-established-in-every-districts-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हर जिले में होगी बीएसएल लैब, कोविड सहित दूसरी बीमारियों की हो सकेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हर जिले में होगी बीएसएल लैब, कोविड सहित दूसरी बीमारियों की हो सकेगी जांच
Thu, 26 Aug 2021 03:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:18 PM IST
सार
कोविड आने के बाद इनकी संख्या लगातार बढ़ाई गई। पहले मंडलीय चिकित्सालयों में बीएसएल लैब खोली गईं। इसके बाद जिला अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू हुई। अब तक 35 लैब में जांच सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बीएसएल लैब तैयार की जा रही है। इसे अगले माह तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इन लैब के तैयार होने से कोविड ही तरह दूसरी बीमारियों की भी जांच हो सकेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि लैब में लंबित कार्यों का पूरा विवरण भेजें। प्रदेश में दो साल पहले चार बीएसएल लैब थी।
विज्ञापन
कोविड आने के बाद इनकी संख्या लगातार बढ़ाई गई। पहले मंडलीय चिकित्सालयों में बीएसएल लैब खोली गईं। इसके बाद जिला अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू हुई। अब तक 35 लैब में जांच सुविधा मिल रही है। कोविड का असर कम हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के अन्य जिलों में बीएसएल टू लैब स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
11 जिलों में लैब का 70 फीसदी से ज्यादा कार्य पूरा हो गया है। अन्य स्थानों पर चल रहा है। अपर निदेशक (संक्रामक) डा. एके पालीवाल ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
इसमें यह पूछा गया कि अब तक कितना कार्य बाकी है और कौन-कौन से कार्य पूरा हो गए हैं। प्रयास है कि सितंबर माह में ज्यादा से ज्यादा जिलों में बीएसएल टू लैब का संचालन शुरू हो जाए। इस लैब के बनने से कोविड के अलावा अन्य बीमारियों की भी जांच हो सकेगी।