{"_id":"5d6174b08ebc3e01711f52cf","slug":"bsa-suspended-for-giving-dry-roti-to-children-in-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडडे मील में बच्चों को सूखी रोटी देने के मामले में बीएसए हटे, बीईओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडडे मील में बच्चों को सूखी रोटी देने के मामले में बीएसए हटे, बीईओ सस्पेंड
Sat, 24 Aug 2019 11:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में मिडडे मील में सूखी रोटी देने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण कुमार तिवारी को हटा दिया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक जमालपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बृजेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला उछलने पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
शासन को भेजी गई डीएम की रिपोर्ट के अनुसार, जमालपुर के प्राथमिक विद्यालय सिऊर में सिर्फ 22 अगस्त को बच्चों को मध्यान्ह भोजन में नमक व रोटी दी गई। इसके लिए जिम्मेदार सहायक अध्यापक मुरारी सिंह और न्याय पंचायत समन्वयक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों रसोइयों को हटा दिया गया है। शिक्षामित्र शांति कुमारी का मानदेय रोकते हुए जवाब तलब किया गया है। ग्राम प्रधान को भी पंचायतीराज अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन