{"_id":"67fba24028c31c9f7b0ef9a3","slug":"bsa-issued-final-notice-to-five-teachers-missing-from-school-for-years-without-any-information-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: वर्षों से बिना सूचना विद्यालय से लापता पांच शिक्षकों को बीएसए का अंतिम नोटिस, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: वर्षों से बिना सूचना विद्यालय से लापता पांच शिक्षकों को बीएसए का अंतिम नोटिस, होगी कार्रवाई
Sun, 13 Apr 2025 05:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:08 PM IST
सार
श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षक वर्षों के लापता हैं। बीएसए ने उन्हें अंतिम नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात पांच सहायक शिक्षक व शिक्षिकाएं बगैर पूर्व सूचना काफी समय से विद्यालय छोड़कर लापता हैं। इन सभी सहायक शिक्षकों को बीएसए की ओर से अंतिम नोटिस जारी की गई है। जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि एक सप्ताह में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक से जवाब नहीं दिया तो अनुपस्थित तिथि से सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इकौना के प्राथमिक विद्यालय गोमदापुर में तैनात सहायक शिक्षिका मोनिका सक्सेना 10 अक्तूबर 2018 से बिना किसी सूचना के विद्यालय नहीं आ रही। वहीं प्राथमिक विद्यालय रिहारन पुरवा में तैनात सहायक शिक्षिका देवकी चौहान चार सितंबर 2022 से लापता है। उच्च प्राथमिक विद्यालय किढिहौना में तैनात सहायक शिक्षक सुधीर कुमार वर्मा तीन मार्च 2023, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्काबाद में तैनात प्रधान शिक्षक जय प्रकाश 20 सितंबर 2023 से तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मध्य नगर मनोहरापुर में तैनात सहायक शिक्षिका चांदनी पाल 18 दिसंबर 2023 से बगैर पूर्व सूचना विद्यालय छोड़कर लापता हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गलत दिशा से आ रहा ट्रेलर कार से टकराया, हंसते-खेलते परिवार की तीन पीढ़ियों के पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी
इन सभी सहायक शिक्षक व शिक्षिकाओं को बीएसए अजय कुमार की ओर से अंतिम नोटिस जारी की गई है। जारी नोटिस के बारे में बीएसए ने बताया कि यदि एक सप्ताह में स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक से विद्यालय न आने का उचित कारण नहीं बताया गया तो अनुपस्थित तिथि से आपकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।