फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brutal murder in up.

जुर्म से थर्राया यूपी, पढ़ें सनसनीखेज तीन हत्याकांड

Sat, 10 Jan 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
brutal murder in up.

सीतीपुर के रामकोट थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के दोषी पूर्व प्रधान की शुक्रवार को कुछ लोगों ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी।

विज्ञापन


कोर्ट उसे आजीवन कारावास की सजा सुना चुका था। छह माह पहले ही वह अपील पर छूटकर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


साहबगंज निवासी राजकुमार उर्फ टुन्नू (40) पूर्व प्रधान था। शुक्रवार को वह घर से गांव के बाहर तालाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस घनश्याम व उसके छह साथियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहं हैदरगढ़ (बाराबंकी) के सुबेहा थानान्तर्गत छोटी चौकी गांव में मामूली बात को हुए विवाद के दौरान भतीजों ने चाचा जमील (45) को पीट-पीट कर मार डाला।

इंसानियत हुई शर्मसार

brutal murder in up.

भतीजे उसे अपने घर में घसीट ले गए जहां लाठी व सरिया से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय घायल की मौत हो गई।

पुलिस घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि लतीफ व उसके भाई सगीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सुल्तानपुर के रामापुर गांव शुक्रवार की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण घायल युवक को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मृतक संजय शुक्ल (36) हिस्ट्रीशीटर था। घटना के पीछे रंजिश मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed