फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother in law tried rape her, threatened burn her with acid FIR lodged court's order

Lucknow: देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, तेजाब से जलाने की दी धमकी, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Apr 2025 04:04 PM IST
सार

लखनऊ में भाभी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Brother in law tried rape her, threatened burn her with acid FIR lodged court's order
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियावं क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई, जब मां समान भाभी से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर पत्नी के साथ मिलकर पीट दिया। पति के आपत्ति जताने पर उसे भी मारापीटा।

विज्ञापन


महिला का अरोप है कि 15 जून 2024 को वह घर पर अकेले थी। जिसका फायदा उठाते हुए देवर ने  उसके कपड़े फाड़ दिए और गंदा काम करने की कोशिश की।  विरोध करने पर देवर और देवरानी ने उसे खूब पीटा, लेकिन पहले महिला ने बदनामी के चलते पुलिस को शिकायत करना उचित नहीं समझा। जिससे बेशर्म देवर को हौसला और बढ़  गया और दूसरे दिन उसने फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- UP News: 'ज्ञान के साथ अर्थव्यवस्था में बज रहा भारत का डंका...', रक्षामंत्री बोले- हम तेजी से बढ़ रहे आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद तीन जुलाई को जब महिला नहा रही थी तो वह महिला को बाथरुम से जबरन खींचकर बाहर निकाल दिया। इस बार बेशर्मी की सारी हदे पार करते हुए देवर व उसके ससुर और साले ने भी महिला से गंदा काम करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर मौके पर मौजूद देवरानी ने अपने पिता व भाई से पीड़िता पर तेजाब डालने को कहा। घबराई महिला के शोरगुल करने पर आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर महिला को बचा लिया। 

ये भी पढ़े- UP News: रक्षामंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन सहित रखी ये मांगें

कोर्ट का लिया सहारा
शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मायूस दंपत्ति ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed