{"_id":"681208a323ed319223043e0b","slug":"brother-in-law-s-heart-got-attracted-towards-bhabhi-seeing-her-alone-home-shameful-act-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर में अकेला देखकर भाभी पर मचला देवर का दिल, की शर्मनाक हरकत; घरवालों ने भी दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर में अकेला देखकर भाभी पर मचला देवर का दिल, की शर्मनाक हरकत; घरवालों ने भी दिया साथ
Wed, 30 Apr 2025 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:13 PM IST
सार
अमेठी में एक महिला ने अपने देवर, सास और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि देवर ने घर में उसे अकेला देखकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर पीटा। घरवालों से बताने पर उन्होंने भी उसी का साथ दिया।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में महिला ने अपने देवर पर जबरन दुष्कर्म का प्रयास और विरोध पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति और सास को दी, तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाया और चुप रहने को कहा।
विज्ञापन
घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में विदेश में रहता है। सात अप्रैल को जब वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थी, तभी उसका देवर मो. सद्दाम घर में घुस आया। वह उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: अमेठी के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, ऑर्डिनेंस फैक्टरी और ओपन हार्ट सर्जरी थिएटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
महिला के विरोध करने पर उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण पीड़िता ने तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन लगातार हो रही छेड़छाड़ और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जब अपने पति अमीरुद्दीन और सास को फोन पर सूचना दी, तो दोनों ने उसे चुप रहने की धमकी दी।
ये भी पढ़े- UP Weather News: 60 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी... वज्रपात का भी अलर्ट जारी; जानें पूरा पूर्वानुमान
थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी देवर मो. सद्दाम, पति अमीरुद्दीन और सास के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।