{"_id":"69cf98f425c349784803c273","slug":"brother-in-law-molests-woman-attempts-to-burn-alive-in-lucknow-case-registered-based-on-victim-complaint-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 'जीजा ने की छेड़खानी, विरोध पर जिंदा जलाने की कोशिश', पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 'जीजा ने की छेड़खानी, विरोध पर जिंदा जलाने की कोशिश', पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज
Fri, 03 Apr 2026 04:10 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:10 PM IST
सार
राजधानी में जीजा ने महिला से छेड़खानी की और विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश की। रिश्तेदारों पर भी पिटाई करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बाजारखाला निवासी महिला ने जीजा पर छेड़खानी और विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कुछ और रिश्तेदारों पर भी उसे पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 09 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, 30 मार्च को वह घर में अकेले थी। पति ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर सुबह करीब 11:30 बजे जीजा घर आ गए। वह छेड़खानी और जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर पहले पीटा। फिर, पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह से वह खुद को बचाकर डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर वहां से भागी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी उसकी बहनें और भांजी भी उसे पीट चुकी हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मकान पर कब्जेदारी की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की विवेचना चल रही है।