फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brother and uncle died in an accident when they are returning after CHAUTHI

बहन की चौथी लेकर लौट रहे भाई व चाचा की सड़क हादसे में मौत, एक गम्भीर

Sun, 29 Nov 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
brother and uncle died in an accident when they are returning  after CHAUTHI
मलिहाबाद के रहीमाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में चाचा, भतीजे की मौत हो गई और गम्भीर रूप से घायल चचेरा भाई ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज द्वारिका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि रहीमाबाद के गढ़ी गांव निवासी सुनील गौतम (32) पुत्र स्वर्गीय अयोध्या ने अपनी मझली बहन मोनी की शादी बीते 26 नवंबर को माल थाना क्षेत्र के फुलौर गांव में की थी। शनिवार को वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ बहन की चौथी लेने गया था। वापसी में सुनील, उसका चाचा बाबूलाल और चचेरा भाई सौरभ एक ही बाइक से लौट रहे थे। रास्ते मे रहीमाबाद-माल मार्ग पर स्थित अनीपुरा गांव के पास रहीमाबाद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार पिकअप डाले ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और बाबूलाल, सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बाबू लाल (65) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सौरभ का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है उसकी भी हालत नाजुक है। मृतक सुनील अपने घर का एकलौता चिराग था। उसके पिता की चार वर्ष मौत हो चुकी है। घर में मां रूपरानी, पत्नी शालिनी, छोटी बहन सोनी है। अभी तीन वर्ष पहले ही उसकी भी शादी हुई थी। वहीं मृतक बाबूलाल के परिवार में पत्नी, पांच बेटे व तीन बेटियां है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि डाला कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed