फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Broken glass windows of the night shelter were repaired, providing relief to the attendants.

Lucknow News: ठीक हुए रैन बसेरे की खिड़कियों के टूटे शीशे, तीमारदारों को मिली राहत

Thu, 01 Jan 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Broken glass windows of the night shelter were repaired, providing relief to the attendants.
रैन बसेरे की ​खिड़कियों में लगे शीशे।
लखनऊ। केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (क्वीन मेरी) परिसर स्थित रैन बसेरे की खिड़कियों के टूटे शीशे ठीक कर दिए गए हैं। इससे ठंड झेलने वाले तीमारदारों को राहत मिली है। अमर उजाला ने 14 दिसंबर को इस पर खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

बुधवार को रैन बसेरे में मौजूद बहराइच के रमेश वर्मा ने बताया कि वह करीब एक महीने से यहां ठहरे हैं। पहले जब खिड़कियों में शीशे नहीं लगे थे तो ठंड से रात में नींद नहीं आती थी। शीशे लग जाने से काफी राहत मिली है। वहीं, लखीमपुर खीरी के तीमारदार सत्यप्रकाश ने बताया जब खिड़कियों में केवल जाली लगी थी तो सर्द हवाएं भीतर प्रवेश कर रही थीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को ठंड में रात गुजारनी पड़ रही थी, लेकिन अब शीशे लग गए हैं। इससे लोग ठंड की वजह से बीमार होने से बच रहे हैं। इसके अलावा रैन बसेरे के बाहर पानी की व्यवस्था भी ठीक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed