फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   British MP Virendra Sharma congratulated CM Yogi by writing a post card

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी का मुरीद हुआ ब्रिटेन, ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने पोस्ट कार्ड लिखकर दी बधाई

Mon, 02 Oct 2023 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 01:02 AM IST
सार

वहां की संसद के सदस्य उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से प्रदेश में आई शांति की सराहना कर रहे हैं। इस कड़ी में ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने एक पोस्ट कार्ड लिखकर सीएम योगी को उत्तर प्रदेश के बदले हुए परसेप्शन के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
British MP Virendra Sharma congratulated CM Yogi by writing a post card
बधाई संदेश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरीद ब्रिटेन भी हो गया है। वहां की संसद के सदस्य उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से प्रदेश में आई शांति की सराहना कर रहे हैं। इस कड़ी में ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने एक पोस्ट कार्ड लिखकर सीएम योगी को उत्तर प्रदेश के बदले हुए परसेप्शन के लिए बधाई दी है। पोस्ट कार्ड में ब्रिटिश सांसद ने लिखा है कि "माननीय योगी आदित्यनाथ, मैं आपको यूपी में बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए और राज्य में शांति लाने के लिए बधाई देना चाहता हूं"।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते, यूपी के मुख्यमंत्री के जीवनी लेखक, शांतनु गुप्ता को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया और ग्लोबल गांधी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांतनु ने ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को अपना बेस्टसेलर ग्राफिक उपन्यास - "अजय टू योगी आदित्यनाथ" उपहार में दिया। उनके प्रत्येक ग्राफिक उपन्यास में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संदेश भेजने के लिए एक पोस्ट कार्ड होता है, जिस पर ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने यूपी सीएम की सराहना करते हुए संदेश लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed