फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brij Bhushan Sharan Singh speaks about BJP win in Haryana.

UP: बृजभूषण ने विनेश पर कसा तंज, 'वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस को डुबो दिया... जहां जाएंगी सत्यानाश करेंगी'

Tue, 08 Oct 2024 08:00 PM IST
ishwar ashish एएनआई, गोंडा
एएनआई, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि वह जहां भी जाएंगी सत्यानाश करेंगी। वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया।

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh speaks about BJP win in Haryana.
पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेता व पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने महिला पहलवान विनेश फोगाट की जीत को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'अगर वो मेरा नाम लेकर जीत गईं तो इसका मतलब हुआ कि मैं बड़ा महान आदमी हूं। उन्होंने कहा कि वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस को तो डुबा दिया। वो जहां भी जाएंगी सत्यानाश करेंगी'।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत से किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के सहारे जो माहौल बनाया गया उसकी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाट बाहुल्य क्षेत्र में भी जीत हासिल की है। बृजभूषण ने कहा कि आंदोलन में जो पहलवान शामिल हुए थे वो हरियाणा के नायक नहीं बल्कि अपने जूनियर के लिए खलनायक थे।
विज्ञापन

 

बता दें कि हरियाणा को लेकर आए एग्जिट पोल के सभी अनुमानों में कांग्रेस को जीतते हुए दिखाया गया था पर भाजपा की जीत से चुनाव विश्लेषक भी हैरान हैं। यह तीसरी बार होगा जब हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। 2019 के चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया था पर इस बार भाजपा ने अपने दम पर बहुमत प्राप्त कर लिया है।

सीएम योगी ने इस तरह दी बधाई
हरियाणा चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर कहा कि हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!


'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। 'राष्ट्र प्रथम' भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणावासियों का हार्दिक अभिनंदन! 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed