{"_id":"5a7f25184f1c1b4e588b7de3","slug":"bride-took-a-hard-decision-after-marriage-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई के वक्त दूल्हे के बेहोश होने पर हंगामा, दुल्हन के फैसले से हुई बरातियों की किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई के वक्त दूल्हे के बेहोश होने पर हंगामा, दुल्हन के फैसले से हुई बरातियों की किरकिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात फेरे लेने के बाद विदाई के वक्त दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद दुल्हन ने बड़ा फैसला लिया जिससे बरातियों की किरकिरी हो गई। जिले के लंभुआ इलाके में सात फेरे लेने के बाद शनिवार सुबह विदाई के वक्त दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। जिस पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
यह देख कन्या पक्ष के लोगों ने दुल्हन को विदा करने से इंकार कर दिया। वहीं, दुल्हन ने भी जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से बरातियों की किरकिरी हो गई। काफी मान-मनौव्वल हुई, लेकिन कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे के बीमार होने की बात पूर्व में नहीं बताने की बात कहते हुए बारात को बिन दुल्हन वापस कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, एक गांव की युवती की शादी दो माह पहले जौनपुर के शाहगंज इलाके के युवक से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात गांव पहुंची थी। शनिवार सुबह तक सभी रस्में अदा की गईं। सुबह घराती लड़की की विदाई की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
दूल्हे के जमीन पर गिरते ही लोगों की भीड़ लग गई। बीमारी की जानकारी न देने से नाराज दुल्हन पक्ष ने लड़की की विदाई करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ। मान-मनौव्वल की भी कोशिश हुई लेकिन बारात को बिन दुल्हन के वापस होना पड़ा।