फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bride rejects bridegroom on wedding day in bahraich

शादी की रात दूल्हे का ये रूप देख दुल्हन ने तोड़ी शादी

Fri, 05 Jun 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 05 Jun 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
bride rejects bridegroom on wedding day in bahraich

द्वारपूजा के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


रात भर दोनों पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर वार्ता चलती रही। गुरुवार की सुबह शादी में हुए खर्च देने की सहमति बनने पर घरातियों ने बारातियों को छोड़ा।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर गांव निवासी बाबूराम निषाद के बेटे रामतीरथ की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के सियराभारी गांव निवासी संतोष की बेटी के साथ तीन जून को तय थी।

विज्ञापन

‌...और दुल्हन ने किया शादी से इंकार

bride rejects bridegroom on wedding day in bahraich

बुधवार की रात रामतीरथ की बारात सियराभारी गांव पहुंची थी। घरातियों ने बारातियों की आवभगत की और फिर शुरू हुई शादी की रस्म की अदायगी।

तभी द्वारपूजा के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और उसे दौरा पड़ गया। ये देखते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। कन्या पक्ष शादी के लिए तैयार नही हुआ।

घरातियों ने दूल्हे के साथ ही बारातियों को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष के लोगों की मांग थी कि शादी से पूर्व और शादी के दिन जो खर्च हुआ है, उसे वर पक्ष वापस करे। गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष ने लेन-देन कर मामले को सुलझा लिया। बारात लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed