फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Breakfast in the bus and lunch at the site for 1.5 lakh guests coming for the inauguration of Rashtra Prerna Sthal.

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण में आने वाले डेढ़ लाख मेहमानों को बस में नाश्ता और स्थल पर लंच

Wed, 17 Dec 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Breakfast in the bus and lunch at the site for 1.5 lakh guests coming for the inauguration of Rashtra Prerna Sthal.
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।
लखनऊ। बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में आसपास के जिलों से आने वाले करीब डेढ़ लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल तक लाए जाने वाले मेहमानों को सुबह बसों में ही नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कार्यक्रम स्थल पर लंच की व्यवस्था रहेगी। पीने के लिए सभी को एक-एक लीटर बोतलबंद पानी दिया जाएगा। ये निर्णय आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

आयोजन की व्यवस्थाएं संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों से बसों के जरिये मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक लाएंगे। किस क्षेत्र से कितनी बसें आएंगी और उन्हें कहां पार्क किया जाएगा, यह भी तय कर दिया गया है। आयोजन में करीब दो हजार बसों के पहुंचने का अनुमान है, ऐसे में पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेहमानों को बसों में दिया जाने वाला नाश्ता लगभग 85 रुपये प्रति व्यक्ति की लागत का होगा। इसका मेन्यू भी तैयार कर दिया गया है। आयोजन स्थल पर पानी के जार और टैंकर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के 25 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं। इस भव्य आयोजन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। एलडीए, नगर निगम सहित अन्य विभाग आयोजन स्थल और आसपास के पूरे क्षेत्र को सजाने-संवारने में लगे हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसके निर्माण पर 232 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65-65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन पर करीब 21 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन महान विभूतियों के जीवन और विचारों को संजोने के लिए परिसर में एक संग्रहालय (म्यूजियम) भी बनाया गया है, जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री करेंगे।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रही तैयारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed