फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bravery medals to 10th and 12th toppers girls.

10वीं व 12वीं की टॉपर बेटियों को वीरता पुरस्कार देगी यूपी सरकार

Mon, 06 Jun 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Jun 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
Bravery medals to 10th and 12th toppers girls.
- फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार हाईस्कूल व इंटर की टॉपर बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। यह पुरस्कार सभी बोर्ड की टॉपर्स को मिलेगा। इसके लिए सरकार जल्द नियमावली बनाने जा रही है। महिला कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


इसे सबसे पहले 13 जून को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली स्टेट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, आईएससी, सीबीएसई) की टॉप फाइव छात्राओं को चुना जाएगा। इन्हें प्रदेश सरकार एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर साल वीरता व साहस दिखाने वाली सूबे की महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार देती है। यह सम्मान उन्हें भी मिलता है जो अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। महिला ग्राम प्रधानों को भी यह सम्मान मिलता है।

इंटर की टॉपर्स को उच्च शिक्षा के लिए अनुदान

Bravery medals to 10th and 12th toppers girls.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सरकार इंटरमीडिएट की टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए भी रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से मदद करेगी। इसका भी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

इसे भी महिला सशक्तीकरण के लिए बनी स्टेट मॉनिटरिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा। इसके तहत यदि छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह इंजीनियरिंग या मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है तो सरकार उसकी आर्थिक मदद करेगी।

संरक्षण गृहों की लड़कियों को भी मिलेगा अनुदान
प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों में स्थित संरक्षण गृहों में रहने वाली इंटर पास लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए अनुदान देने जा रही है। महिला कल्याण विभाग इसके लिए भी नियम बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed