फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brave teacher caught thief in lucknow

बहादुर शिक्षिका ने कुछ इस तरह सिखाया चोर को सबक

Thu, 25 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
brave teacher caught thief in lucknow
राहुल कुमार - फोटो : amar ujala

चौक क्षेत्र में बहादुरी का परिचय देते हुए शिक्षिका बरखा जैन ने सोमवार रात घर में घुसे चोर को दबोच लिया। पकड़ छुड़ाने के लिए चोर ने उनकी कलाई पर चार बार दांत से काटा, लेकिन खुद को छुड़ा नहीं सका।

विज्ञापन


शोर सुनकर आए परिवारीजनों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर चौक इंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मोहल्ला यहियागंज निवासी बरखा जैन एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। पति सचिन जैन कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन


रात में बरखा दो छोटे बच्चों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रही थीं, जबकि पति और परिवार के एक व्यक्ति प्रथम तल पर सोए थे। रात दो बजे के करीब बरखा की आंख खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लाइट जलाई तो देखा एक चोर कमरे में अलमारी खंगाल रहा था। बरखा ने शोर मचाया तो उसने भागने की कोशिश की। इस पर बिना समय गवाएं बरखा ने उसे पकड़कर हाथापाई की और शोर मचाने लगी। 

राहुल को थी व्हाइटनर सूंघने की लत  

brave teacher caught thief in lucknow
डेमो

इस सचिन व परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। इस बीच चोर ने खुद को छुड़ाने के लिए बरखा की कलाई पर चार बार दांतों से काटा लेकिन खुद को छुड़ा नहीं पाया। सचिन ने परिवारीजन की मदद से बदमाश की पिटाई के साथ पुलिस को सूचना दी। 

यहियागंज चौकी इंचार्ज लालचंद सरोज के मुताबिक, चोर की पहचान कस्बा माल निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई। वह दस साल से चौक इलाके में फुटपाथ पर रह रहा था। 

व्हाइटनर सूंघने की लत है। नशा और अन्य शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था। वह बल्ली व एंगल के सहारे सचिन के घर की छत पर पहुंचा।

वहां से जंगले से दूसरी मंजिल पर जाकर चोरी कर रहा था। राहुल को एसीजेएम के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed