{"_id":"6040f0c17bf6ef1431339049","slug":"branded-company-s-raid-on-duplicate-condom-making-company-confiscation-of-goods-of-similar-name-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट कंडोम बनाने वाली कंपनी पर छापा, मिलते-जुलते नाम के माल का जखीरा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट कंडोम बनाने वाली कंपनी पर छापा, मिलते-जुलते नाम के माल का जखीरा जब्त
Thu, 04 Mar 2021 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और एफएसडीए टीम ने की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कंपनियों से मिलते-जुलते नाम से कंडोम बनाकर बेचने के गोरखधंधे का गुरुवार को पुलिस व एफएसडीए टीम ने भंडाफोड़ करके बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद किया है। ये कार्रवाई कंडोम बनाने वाली एक बड़ी कंपनी की शिकायत पर की गई है।
अनोदिता हेल्थ केयर के प्राधिकृत प्रतिनिधि सुभाष कुमार ने बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि मानकनगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बालाजी कांप्लेक्स में प्रकाश इंटरप्राइजेज नामक फर्म द्वारा एक्सप्रेशन, निरोध आदि जाने-माने ब्रांड व इससे मिलते-जुलते नाम से कंडोम पैक करके बेचे जा रहे हैं। इस पर पुलिस व एफएसडीए की संयुक्त टीम ने बुधवार को ही प्रकाश इंटरप्राइजेज पर छापा मारा तो वहां से कई ब्रांडेड कंपनियों से मिलते-जुलते नाम के कंडोम का जखीरा बरामद हुआ।
परिवार नियोजन की सरकार की मुहिम में अहम भूमिका निभाने वाले निरोध ब्रांड के नाम से भी यहां नकली माल बनाया जा रहा था। जबकि प्रकाश इंटरप्राइजेज के पास ड्रग लाइसेंस सर्टिफिकेट भी नहीं है। पूरा माल जब्त करके मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अनोदिता हेल्थ केयर के प्राधिकृत प्रतिनिधि सुभाष कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी कोबरा व मिडनाइट ब्रांड के कंडोम बनाने के साथ ही कंडोम बनाने वाली मशीनें भी बनाती है। अनोदिता हेल्थ केयर के डायरेक्टर अनुपम घोष का कहना है कि कंडोम की डुप्लीकेसी से कई तरह एसटीडी बिमारियां व एचआईवी संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में इस कार्रवाई से नकली माल बनाने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसेगा।