फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak said, SP government's thinking was limited to brother, nepotism and casteism

UP News : ब्रजेश पाठक ने कहा, सपा सरकार की सोच ही भाई, भतीजावाद और जातिवाद तक सीमित थी

Fri, 05 Aug 2022 03:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Aug 2022 03:43 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में रोजाना दंगे होते थे। जबकि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की देशभर में दुहाई दी जा रही है। योगी मॉडल दूसरे प्रदेश अपने प्रदेशों में लागू कर रहे हैं।

विज्ञापन
Brajesh Pathak said, SP government's thinking was limited to brother, nepotism and casteism
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। बांटने का काम तो अखिलेश यादव ने किया है, जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।

विज्ञापन


यह बातें उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सैफई को ही पूरा प्रदेश समझ लिया था, तभी तो प्रदेश के विकास के बजाय वह सिर्फ सैफई तक ही सीमित थे। मेरी उन्हें सलाह है कि रात में सपने देखने के बजाय दिन में देखना शुरू करें। सपा मुखिया ने डिफेंस कारिडोर और गोरखपुर के खाद कारखाना सहित दर्जनों प्रोजेक्ट सपने में ही पूरे कर दिए थे। इसीलिए उन्हें दिन में भी ऐसा ही लगता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार की सोच ही भाई, भतीजावाद और जातिवाद तक सीमित थी। सपा सरकार में रोजाना दंगे होते थे। जबकि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की देशभर में दुहाई दी जा रही है। योगी मॉडल दूसरे प्रदेश अपने प्रदेशों में लागू कर रहे हैं। दलितों, पिछड़ों और मुसलिमों के लिए जितना काम योगी सरकार ने किया है, उतना पिछली किसी सरकार ने नहीं किया होगा। सपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी पहले ही बता चुके हैं पिछली सरकारों की न सोच थी और न ही नीति
डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि जब उनसे मिलने विदेशी प्रतिनिधिमंडल आता था, तो उन्हें यह बताने में शर्म महसूस होती थी कि हम देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश होने के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था देश में छठे नंबर की है।


उन्होंने इसके लिए पिछली सरकारों को भी दोष दिया था कि इस बारे में न उनकी कोई सोच रही और न ही नीति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन यूएस डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही थी। इसके बाद से ही योगी सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन यूएस डालर बनाने की मुहिम शुरू की है। योगी सरकार ने एक ट्रिलियन के लक्ष्य को पाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है और उसे पूरा भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed