{"_id":"62e6b295315d045e6200b459","slug":"brajesh-pathak-said-copying-mafia-was-the-contribution-of-sp-government-active-stf-arrested-solvers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा- नकल माफिया सपा सरकार की देन, सक्रिय एसटीएफ ने गिरफ्तार किए सॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा- नकल माफिया सपा सरकार की देन, सक्रिय एसटीएफ ने गिरफ्तार किए सॉल्वर
Sun, 31 Jul 2022 10:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:19 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में हर पद की बोली लगती थी। एक-एक भर्ती में वर्षों लग जाते थे, तब भी परिणाम नहीं आ पाता था। पूरा कुनबा परीक्षा के पहले ही नौकरियों का सौदा कर लेता था।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि नकल माफिया सपा सरकार की देन हैं। सपा सरकार में हर पद की बोली लगती थी। एक-एक भर्ती में वर्षों लग जाते थे, तब भी परिणाम नहीं आ पाता था। पूरा कुनबा परीक्षा के पहले ही नौकरियों का सौदा कर लेता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के मुंह से भर्ती, परीक्षा और परिणाम की बात अच्छी नहीं लगती। उन्होंने सरकार रहते कभी युवाओं के भविष्य के बारे में नहीं सोचा। सपा सरकार में पहले तो सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकलती ही नहीं थी। युवाओं के दबाव में अगर कोई भर्ती निकल भी गई, तो उसके लिए भी युवाओं को वर्षों इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हर भर्ती पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता के साथ पूरी हुई है। एक भी भर्ती में किसी अभ्यर्थी ने भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगाए हैं। यह साबित करता है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर अति संवेदनशील है। राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर एसटीएफ पहले से सक्रिय थी, जिसका नतीजा है कि 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन