फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak administered oath to the traders

Lucknow News: व्यापारियों को ब्रजेश पाठक ने दिलाई शपथ

Sat, 17 Jan 2026 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Brajesh Pathak administered oath to the traders
व्यापारियों को ब्रजेश पाठक ने दिलाई शपथ
लखनऊ। मुंशी पुलिया लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लखनऊ व्यापार मंडल से संबद्ध संस्था में नितिन जैन ने अध्यक्ष और अभिषेक गुप्ता ने महामंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, सुरक्षा और व्यापार को सुगम बनाने के लिए प्रयासरत है। व्यापारियों को बिना किसी भय के व्यवसाय करने का अवसर मिले। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। मुंशीपुलिया चौराहे पर हुए कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इन्होंने भी ली शपथ

इस दौरान अनुज सिंह ने कोषाध्यक्ष, एसपी मिश्रा, एसएस यादव, ओम प्रकाश सिंह, पीके श्रीवास्तव, ललित राजपाल, अनिल अग्रवाल, राहुल कुमार जायसवाल, संदीप जायसवाल ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली है। वरिष्ठ संगठन मंत्री आर्क चंदन सिंह के साथ दीपक तिवारी, विनीत जैन ने संगठन मंत्री, सुभाष चंद्रा, अनिल तिवारी ने विधि सलाहकार और अभिषेक जैन ने मीडिया प्रभारी की शपथ ली। रामशंकर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, गुलशन कुमार जसवानी, अजित यादव, अनुराग मिश्रा और मोमिन सिद्दीकी ने सदस्य पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed