{"_id":"68efaee7bdc2e2808e09ea98","slug":"brainstorming-on-improving-the-ranking-of-the-university-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1429840-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधार पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधार पर हुआ मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और वैश्विक रैंकिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. मनुका खन्ना की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैंकिंग प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. गीतांजलि मिश्रा ने एनआईआरएफ और क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय के प्रदर्शन का विश्लेषण पेश करते हुए विश्वविद्यालय में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की।
कुलपति ने कहा कि रैंकिंग केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि संस्थान की गुणवत्ता, नवाचार और सामाजिक प्रभाव का आइना है। उन्होंने सभी विभागों से शोध और शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने तथा स्नातकों की रोजगार क्षमता को सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में डीन, विभागाध्यक्ष, निदेशक और विभिन्न केंद्रों के प्रभारी माैजूद रहे।