फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brahmos missile factory will be prepared in next two months.

लखनऊ: दो माह में तैयार हो जाएगी ब्रह्मोस फैक्टरी की बाउंड्रीवॉल, तेजी से चल रहा काम

Sun, 17 Apr 2022 05:03 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Apr 2022 05:03 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी केपी सिंह ब्रह्मोस फैक्टरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि बाउंड्रीवाल का काम दो महीने में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Brahmos missile factory will be prepared in next two months.
- फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की फैक्टरी और कार्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल बनाने का काम अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। डीआरडीओ के अधिकारियों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी केपी सिंह ने यह जानकारी ली। उनको बताया गया कि इसके लिए तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन


ओएसडी ने लखनऊ में डीआरडीओ लैब, ब्रह्मोस मिसाइल टेस्टिंग सेंटर और निर्माण यूनिट का निरीक्षण कर काम को देखा। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, डीआरडीओ के इंजीनियर संजीव भी रहे। उनको बताया गया कि एयरपोर्ट और ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन के पास 22 एकड़ में डीआरडीओ लैब बनाई जा रही है। वहीं ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण यूनिट के लिए 200 एकड़ जमीन भटगांव में मिली है। यहां भी निर्माण कार्य चालू हो गए हैं।
विज्ञापन


बाउंड्रीवाल बनने के बाद फैक्टरी बनाने का काम शुरू होगा। करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश इस प्रोजेक्ट में होना है। 100 से अधिक ब्रह्मोस मिसाइल अगले तीन साल में यहां बनाए जाने की योजना है। करीब 500 इंजीनियर तथा तकनीकी सहायकों को इसमें सीधे रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed