{"_id":"5c5fcd0abdec22737e6b0158","slug":"boys-climbed-on-tanki-in-jiyamau-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार से परेशान होकर टंकी पर चढ़े लड़के, सीएम योगी से मिलने की जिद पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार से परेशान होकर टंकी पर चढ़े लड़के, सीएम योगी से मिलने की जिद पर अड़े
Sun, 10 Feb 2019 12:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े लड़के।
- फोटो : amar ujala
सरकारी विभागों में बाबुओं के भ्रष्टाचार से परेशान लड़के लखनऊ के जियामऊ स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी बात न मानी गई तो कूदकर जान दे देंगे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को 100 फीसदी भ्रष्टाचार से मुक्त करें। देश का आम नागरिक, किसान व युवा सभी भ्रष्टाचार से परेशान हैं। इसे पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर गौतमपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और इनमें से एक युवा से बात की। लड़के करप्शन क्लीनकर परमानेंट सॉल्यूशन नाम से एक पर्चा बांट रहे हैं। उनका कहना है कि अगर योगी से मिलने का आश्वासन न मिला तो जान दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन