सोशल साइट पर डाली प्रेमिका की अश्लील फोटो,एफआईआर दर्ज
प्रेम में परिवार बाधक बना तो बीकेटी इलाके के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र ने छात्रा की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। परिवार ने बीकेटी थाने व साइबर क्राइम सेल में छात्र के खिलाफ शिकायत की है।
एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि रायबरेली का युवक इलाके में किराए पर रहता है। वह जिस इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता है उसमें बीकेटी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती दाखिला लेने गई थी।
इसी दौरान दोनों संपर्क में आए। हालांकि युवती का दाखिला नहीं हुआ। इस बीच छात्रा के परिवारीजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को समझाने के साथ उन्हें संबंध तोड़ने की हिदायत दी।
दूरी बनाई तो लड़के ने फेसबुक पर डाली अश्लील फोटो
छात्रा युवक से दूरी बनाने लगी तो उसने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी। इसके बाद भी छात्रा के परिवारीजनों को दबाव में न आते देख उसने छात्रा के अश्लील फोटो तैयार करके फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर अपलोड कर दिए।
एसओ का कहना है कि छात्रा के परिवारीजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।