फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy takes money from girl student, offers marriage when unable to pay

उधार न चुकता कर पाने पर रखा शादी का प्रस्ताव, छात्रा ने मना किया तो की ये हरकत

Sun, 01 Sep 2019 02:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 01 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
boy takes money from girl student, offers marriage when unable to pay
सांकेतिक तस्वीर
लखनऊ के पास काकोरी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से मड़ियांव निवासी एक युवक ने पंद्रह हजार रुपये उधार लिये थे। रुपये वापस मांगने पर युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। छात्रा के मना करने पर उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के मुताबिक 2018 में दुबग्गा स्थित कौशल विकास मिशन कोचिंग सेंटर में दरियापुर निवासी मोहित मिश्र भी आता था। वहीं दोनों में दोस्ती हुई थी। छात्रा ने भाई का स्कूल में दाखिला करवाने को मोहित से दस हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ महीने बाद छात्रा ने रुपये वापस लौटा दिए थे। उसके बाद मोहित ने छात्रा से 15 हजार रुपये निजी काम के लिए उधार लिए। 
विज्ञापन


आरोप है कि रुपये मांगने पर युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। छात्रा के मना करने पर उसने छात्रा के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। छात्रा अपना फोटो देख हैरान हो गई। उसने परिवारीजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिस पर शनिवार को उसने परिवारीजनों के साथ थाने में तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम यादव ने बताया छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed