{"_id":"5d6b8b898ebc3e93db118f83","slug":"boy-takes-money-from-girl-student-offers-marriage-when-unable-to-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार न चुकता कर पाने पर रखा शादी का प्रस्ताव, छात्रा ने मना किया तो की ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार न चुकता कर पाने पर रखा शादी का प्रस्ताव, छात्रा ने मना किया तो की ये हरकत
Sun, 01 Sep 2019 02:49 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पास काकोरी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से मड़ियांव निवासी एक युवक ने पंद्रह हजार रुपये उधार लिये थे। रुपये वापस मांगने पर युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। छात्रा के मना करने पर उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के मुताबिक 2018 में दुबग्गा स्थित कौशल विकास मिशन कोचिंग सेंटर में दरियापुर निवासी मोहित मिश्र भी आता था। वहीं दोनों में दोस्ती हुई थी। छात्रा ने भाई का स्कूल में दाखिला करवाने को मोहित से दस हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ महीने बाद छात्रा ने रुपये वापस लौटा दिए थे। उसके बाद मोहित ने छात्रा से 15 हजार रुपये निजी काम के लिए उधार लिए।
आरोप है कि रुपये मांगने पर युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। छात्रा के मना करने पर उसने छात्रा के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। छात्रा अपना फोटो देख हैरान हो गई। उसने परिवारीजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिस पर शनिवार को उसने परिवारीजनों के साथ थाने में तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम यादव ने बताया छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।