फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy sleep between railway track remain safe

पटरियों पर लेटे लड़के के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, खरोंच तक नहीं आई

Wed, 28 Oct 2015 08:57 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
boy sleep between railway track remain safe

जाको राखे साइयां मार सके न कोई...। बहराइच निवासी लक्ष्मण ने अपनी सूझबूझ व हौसले से कुछ इसी अंदाज में मौत को मात दी है। वह काम के सिलसिले में गोंडा से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। सरैंया स्टेशन से कुछ आगे ट्रेन छूटने के बाद वह वापस पटरियों के सहारे स्टेशन की ओर चल दिया।

विज्ञापन


इसी बीच अचानक ट्रेन सामने देख वह सांस रोककर पटरियों के बीच में ही लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई, जिसने भी यह सुना वह दंग रह गया। पड़ोसी गांव के लोगों ने युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।बहराइच के कोतवाली देहात नरसापुर मजरे हरिहरपुर निवासी लक्ष्मण (22) पुत्र सतेश्वर सिंह ने बताया कि वह काम की तलाश में 26 अक्तूबर को दिल्ली जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन ऊपर से गुजरी मगर सलामत रहा लड़का

boy sleep between railway track remain safe

गोंडा से आबिदा एक्सप्रेस पर सवार हुआ था। किन्हीं कारणों से सरैंया में उसकी गाड़ी छूट गई। अंजान जगह गाड़ी छूटने पर परेशान लक्ष्मण जिधर से गाड़ी आई थी उसी दिशा में पटरियों के बीच चलने लगा। बाबूपुर-सरैंया के बीच अचानक सामने से एक रेलगाड़ी आती दिखाई दी।

रात के अंधेरे में कुछ न सूझने पर वह पटरियों के बीच ही लेट गया। इस दौरान गाड़ी ऊपर से गुजर गई। रेल पटरी के बीच युवक को पड़ा देख तत्काल ट्रेन चालक ने सरैंया स्टेशन पर इसकी सूचना दी।

ट्रेन गुजरने के बाद लक्ष्मण ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे सीएचसी पहला में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामपुर कलां की सरैया पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। स्टेशन अधीक्षक सरैंयाशिव पाल सिंह ने बताया कि युवक के घरवालों को खबर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed