{"_id":"5a40c404b5d8bc991f21dec6d2f4e0c1","slug":"boy-sends-vulgar-msgs-to-girl-on-fb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं की तो शोहदे ने लड़की के रिश्तेदारों को भेजी गंदी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी नहीं की तो शोहदे ने लड़की के रिश्तेदारों को भेजी गंदी तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविंदनगर में फेस बुक पर अपनी फर्जी आईडी बनाकर शोहदा छात्रा को परेशान कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि शोहदा अश्लील मैसेज भी भेज रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी पर पुलिस कार्रवाई की बजाए मामले की जांच पड़ताल कराने में जुटी है। महिला के साथ थाने पहुंची बीकाम की छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी क्षेत्र के ही एक लड़के से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा से जबरन शादी करने के लिए उसके पीछे पड़ गया। घरवालों ने छात्रा का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया तो शोहदा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा के दोस्तों और रिश्तेदारों को गलत तस्वीरें और मैसेज भेज रहा है।
विज्ञापन
छात्रा के परिजन गोविंदनगर इंस्पेक्टर एपी श्रीवास्तव से मिले और उन्हें घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। उन्होंने बेटी का कोचिंग जाना भी बंद करा रखा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच संबंधित चौकी इंचार्ज को दी है।