फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy molested girls at college gate of lucknow

कॉलेज गेट पर छात्राओं से छेड़छाड़, प्रिंसिपल से भी की अभद्रता, नहीं पहुंची पुलिस टीम

Tue, 11 Sep 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Sep 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
boy molested girls at college gate of lucknow
- फोटो : डेंमो
लखनऊ में बंथरा क्षेत्र में शोहदे ने सोमवार दोपहर एक एलआरएसएस इंटर कॉलेज के गेट पर छात्राओं से छेड़खानी की। शिक्षक को लेकर प्रधानाचार्य उसे हिदायत देने पहुंचे तो दोनों से अभद्रता की और मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामा चला। वहीं, शोहदों की धरपकड़ को बनी शक्ति मोबाइल टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच आरोपी भाग निकला। प्रधानाचार्य की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल के मुताबिक, प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार ने कॉलेज के पास रहने वाले रौनक सैनी उर्फ गोलू पर छात्राओं से छेड़खानी और विरोध पर उनसे व शिक्षक संजय गौतम से गालीगलौज और हाथापाई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि रौनक कॉलेज में छुट्टी के समय गेट पर खड़े होकर छात्राओं से छेड़खानी करता है। सोमवार को भी यही हरकत की। इस पर छात्राओं ने उनसे शिकायत की।

प्रिंसिपल ने पुलिस को दी सूचना

boy molested girls at college gate of lucknow
डेमो
वह शिक्षक को साथ लेकर पहुंचे और रौनक को डांटने के साथ हिदायत देने लगे तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच भीड़ जमा होते देख रौनक भाग निकला। 

गौरतलब है कि एसएसपी ने सड़क पर गुंडागर्दी खत्म करने को शक्ति मोबाइल टीमें बनाई हैं। इन्हें इलाके के महिला विद्यालयों में छुट्टी के समय आसपास सक्रिय रहकर शोहदों की धरपकड़ और प्रधानाचार्य व प्रबंधक से संपर्क बनाने के आदेश दिए थे।

प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार का आरोप है कि रौनक आए दिन गेट पर खड़े होकर छात्राओं से छेड़खानी करता है, लेकिन बंथरा थाने की शक्ति मोबाइल टीम इससे बेखबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed