फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy killed girl for rejecting marriage proposal

शादी से इंकार किया तो लड़की को चाकू से गोदा, भीड़ ने लड़के को पीटकर ली जान

Tue, 11 Apr 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
boy killed girl for rejecting marriage proposal
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के नौगवां रायतासी गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती का चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया। 

विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को मौके पर ही पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, एक तमंचा, तीन कारतूस व चाकू बरामद किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के नौगवां रायतासी निवासी राजेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी तारा सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनकी बड़ी पुत्री ज्योति सिंह (22) राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना में एमकॉम फाइनल की छात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति शहर के रानीगंज में रामनरेश यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करती थी। रामनरेश के पुत्र श्याम बहादुर यादव (30) की ज्योति से बातचीत होती रहती थी। हाल ही में ज्योति के घर वालों ने उसका विवाह तय किया था। 11 मई को उसकी शादी होनी थी। 

इस बात की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह श्याम बहादुर स्कूटी से नौगवां रायतासी ज्योति के घर पहुंचा व उसे बात करने के लिए बुलाया। उसने ज्योति से शादी का प्रस्ताव रखा जिस पर उसकी मां ने अधिक उम्र का हवाला देते हुए खारिज कर दिया। 

boy killed girl for rejecting marriage proposal
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
ज्योति ने भी मां की हां में हां मिलाई। शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच श्याम बहादुर ने चाकू से ज्योति के हाथ और सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। घर वाले बेटी को बचाने दौड़े तो आरोपी ने असलहा निकाल लिया। 

इस बीच शोर-शराबा सुनकर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने श्याम बहादुर को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

उधर, घायल ज्योति ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। 

पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवक-युवती में बातचीत होती रहती थी। हालांकि युवक इस मामले को लेकर ज्यादा आक्रामक था। 

ज्योति की शादी तय होने के जानकारी के बाद वह उसके घर पहुंचा था। वह चाहता था कि उसकी शादी ज्योति से हो। ज्योति व उसके घर वालों के मना करने उसने उसे चाकू मार दिया। इस बीच हुई मारपीट में श्याम बहादुर की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed