बेवफाई से खफा लड़के ने दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड को किडनैप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले गायब हुई छात्रा का अपहरण उसी के प्रेमी ने साथियों संग किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में फेंकने की बात कबूली है।
पुलिस लड़की का पता लगा रही है। डीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में एक नवंबर तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी रायबरेली में कोचिंग पढ़ती है। 23 नवंबर को रायबरेली गई थी, तब से वापस नहीं आई।
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि छात्रा का अपहरण किया गया था।
कुछ दिनों से नहीं कर रही थी बात
एसओ पवन त्रिवेदी ने बताया कि छात्रा और उसी गांव के शैलेश गुप्ता के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से छात्रा प्रेमी से बात नहीं करती थी।
इससे नाराज होकर प्रेमी ने 23 अक्तूबर को अपने साथी मनीष विश्वकर्मा, रवींद्र कुमार निवासी रसेहता कोतवाली महराजगंज के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया।
छात्रा को हरचंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली उसकी सहेली ने फोन करके बुलाया था। एसओ ने बताया कि आरोपियों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर गांव के पास शारदा सहायक नहर के पास फेंकने की बात कबूली है। पुलिस फोन करने वाली छात्रा का भी पता लगा रही है।