फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy got killed for picking leaves.

बगीचे में से हरी पत्तियां तोड़ने की मिली सजा-ए-मौत

Mon, 09 Feb 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंभुआ (सुल्तानपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंभुआ (सुल्तानपुर) Updated Mon, 09 Feb 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
Boy got killed for picking leaves.

मदनपुर पनियार गांव में रविवार की दोपहर पेड़ से बकरियों के लिए हरी पत्तियां तोड़ रहे एक किशोर की पिता-पुत्र ने पिटाई शुरू कर दी। किशोर की चीख-पुकार पर जब उसका पिता पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया।

विज्ञापन


पिता-पुत्र ने किशोर के पिता को पीट-पीट कर मार डाला। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव निवासी मोहम्मद अनवर अली का 14 वर्षीय बेटा सुल्तान रविवार की दोपहर बकरियों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने बाग में गया था।
विज्ञापन


तभी गांव के मोहम्मद हसन उर्फ बद्दल अपने बेटे मोहम्मद आलमीन के साथ वहां पहुंच गया। पिता-पुत्र ने सुल्तान को पेड़ से पत्तियां तोड़ने से मना किया। सुल्तान बाग में अपना भी हिस्सा बताते हुए पत्तियां तोड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बेटे को बचाने आया था पिता

Boy got killed for picking leaves.

ये बात पिता-पुत्र को नागवार लगी और दोनों ने सुल्तान की पिटाई शुरू कर दी। सुल्तान की चीख-पुकार सुनकर उसका पिता मोहम्मद अनवर अली भी बाग में पहुंच गया और बेटे को बचाने लगा। इस बीच हमलावर पिता-पुत्र सुल्तान को छोड़कर अनवर अली पर टूट पड़े।

बाग में पिता-पुत्र ने अनवर अली को पीट-पीट कर मार डाला। उधर, बाग से भाग कर घर पहुंचे सुल्तान ने परिवारीजनों को घटना बताई। परिवारीजन ग्रामीणों को साथ लेकर बाग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

इस बाबत कोतवाल पीएन सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed