फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy give warning of acid attack to a girl

मनचला बोला, मिलो, वरना तेजाब डाल दूंगा!

Mon, 20 Apr 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर साउथ
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर साउथ Updated Mon, 20 Apr 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
Boy give warning of acid attack to a girl

बर्रा की एक छात्रा शोहदे की धमकियों से सहमी हुई है। शोहदे के खौफ से वह पढ़ाई छोड़कर घर पर बैठ गई है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि शोहदा छात्रा पर फोन करके अकेले मिलने का दबाव बना रहा है और न मिलने पर तेजाब डालने की धमकी देता है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बर्रा थाने में कई बार तहरीर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय टरका रही है।विश्व बैंक में रहने वाली छात्रा बीएससी तृतीय वर्ष में है।
विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक उसी के कॉलेज में पढ़ने वाला बीए द्वितीय वर्ष का छात्र नौबस्ता निवासी अमन मौर्या उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। इसकी जानकारी उसने परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ा शोहदे को

Boy give warning of acid attack to a girl

इसके बाद परिवार वालों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसके हौसले और बुलंद हो गए। अमन ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकी देता है।

बर्रा एसओ रामबाबू पटेल का कहना है कि छात्रा के परिजनो ने शोहदे के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन दोनो के परिजनों को थाने बुलाकर समझौता कर लिया था। उसके बाद से छात्रा के परिवारीजन कोई शिकायत लेकर नहीं आए हैं। कोई शिकायत मिलेगी तो शोहदे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed