फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy friend leave her, hospitals denie to admit, baby born in bathroom

प्रेमी ने धोखा दिया, अस्पताल में नहीं मिला इलाज, बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

Wed, 30 Sep 2020 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
boy friend leave her, hospitals denie to admit, baby born in bathroom
चिनहट थानाक्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती को सीतापुर के पैतेंपुर निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया। दो दिन पहले युवती को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारीजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लोहिया अस्पताल के चक्कर लगाते रहे लेकिन इलाज नहीं मिला। घर में बाथरूम गई युवती को वहीं प्रसव हो गया लेकिन बच्चा कमोड में जाकर फंस गया। किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। वहीं पीड़िता ने मंगलवार को चिनहट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

चिनहट इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती का एक साल पहले सीतापुर के पैंतेपुर निवासी युवक से दोस्ती हुई। युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद संबंध बनाए। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी हुई तो युवक ने पहले तो गर्भपात कराने केलिए दबाव बनाया। विरोध किया तो दूरियां बनाने लगा। युवती के मुताबिक, आरोपी ने पिछले एक महीने से उससे बातचीत भी बंद कर दी। जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने भी युवक से शादी की बात की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का हवाला देकर नहीं किया भर्ती
पीड़िता के परिवारीजनों के मुताबिक, 27 सितंबर को युवती को प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन उसे स्वास्थ्य केंद्र चिनहट लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण का हवाला देकर भर्ती नहीं किया। इसके बाद लोहिया अस्पताल गए। वहां भी उसे इलाज नहीं मिला। हर तरफ से मायूसी हाथ लगने के बाद परिवारीजन युवती को घर ले आए जहां प्रसव पीड़ा से परेशान युवती बाथरूम गई तो वहीं बच्चे को जन्म दिया। जन्म लेने के बाद बच्चा छिटककर कमोड में जा गिरा। बच्च्चा पाइप में फंस गया जिसे निकालने में परिवारीजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया जहां उसका इलाज चला। सोमवार देर शाम युवती वापस घर पहुंची। मंगलवार को पीड़िता ने चिनहट थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर मिली है। आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जहां तक अस्पताल की लापरवाही का सवाल है, उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed