{"_id":"6a0a2bb42846d3d444054f74","slug":"boy-drowns-while-bathing-in-pond-lucknow-news-c-13-lko1070-1740979-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तालाब में नहाते वक्त डूबा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तालाब में नहाते वक्त डूबा बालक
Mon, 18 May 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। क्षेत्र के सरकपुर सरैंया गांव से पुरवा जाने वाले रास्ते किनारे बने ताला में रविवार सुबह नहाते समय 12 वर्षीय समर कनौजिया की डूबने से मौत हो गई।
समर के पिता किसान नन्हे कनौजिया ने बताया कि समर दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से समर को तालाब से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब अवैध खनन से बना गड्ढा है।