{"_id":"57ff24714f1c1b6e52290bdd","slug":"boy-drowns-in-river-during-idol-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती में डूबा मूर्ति विसर्जन के लिए गया लड़का, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती में डूबा मूर्ति विसर्जन के लिए गया लड़का, मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के कुमारगंज क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने गए एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अकमा पूरे लाल का पुरवा के रहने वाले अंकित शुक्ला (18) गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए आम घाट गया था।
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के बाद वह नदी में नहाने लगा। नदी में उसी गांव के दो लोग और नहा रहे थे। तीनों लोग गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे। वहां मूर्ति विसर्जन के लिए मौजूद और लोगों ने देखा तो बचाने के लिए मल्लाहों से गुहार लगाई।
विज्ञापन
मल्लाहों ने तीनों को बाहर निकाला जिसमें अंकित की हालत नाजुक दिखी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।