{"_id":"5caf0a6abdec2213f801794e","slug":"boy-drowned-in-the-river-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूबा, मौत, साथी हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूबा, मौत, साथी हुए फरार
Thu, 11 Apr 2019 03:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Apr 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
अभिनव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में हसनगंज के अग्रसेन घाट पर बुधवार दोपहर को कुछ किशोर नहाने पहुंचे। नहाते समय अभिनव उर्फ आयुष मिश्रा (11) गोमती में डूब गया। उसे डूबता देख साथी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, किशोर की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया तो शिनाख्त हुई। उसकी पहचान रामादीन कॉलेज के पास रहने वाले अभिनव उर्फआयुष के रूप मे हुई। अभिनव की मां लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं।
विज्ञापन