प्रेम संबंधों में लड़का तो मरा लेकिन लड़की नहीं
रेलबाजार में भानू (25) ने प्रेमिका की सगाई होने पर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। प्रेमिका युवक की करीबी रिश्तेदार है।
संस्कृत पाठशाला शांति नगर कैंट निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह का बेटा भानू ड्राइवर था। मंगलवार सुबह दोनों भाई अपने-अपने काम पर चले गए।
थोड़ी देर बाद भानू घर लौट आया। काफी देर बाद नहीं निकला तो परिजनों ने आसपास के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ा।
भीतर भानू को साड़ी के सहारे धन्नी से लटकता देखा। रेलबाजार एसओ का कहना है कि भानू के एक करीबी रिश्तेदार की बेटी से प्रेम संबंध थे। उसकी सगाई होने पर उसने ये कदम उठाया।
लव मैरिज नहीं करने दी तो छत से कूदी
बाबूपुरवा में घरवालों के प्रेम विवाह का विरोध करने पर एक युवती ने मंगलवार देर रात मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
उसके गिरने के आवाज सुनकर परिवार और मुहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दौड़कर वहां पहुंचे और युवती को फौरन निजी अस्पताल में ले गए।
डॉक्टरों के मुताबिक युवती के पैर में फैक्चर हुआ है और शरीर पर कई जगह चोट आई है। उसकी हालत गंभीर है।
बेगमपुरवा में रहने वाली एक युवती के क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। युवती प्रेमी से निकाह करना चाहती है।
ब्लेड से नस भी काटी
दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं पर युवती के घरवाले निकाह के लिए राजी नहीं है। युवती ने कई बार परिवार वालों को मनाने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक युवती ने मंगलवार को अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों की समय पर निगाह पड़ गई।
उन लोगों ने युवती को डपट कर ब्लेड छीन लिया। देर रात युवक घरवालों से नजर बचा कर मकान की दूसरी मंजिल से कूद गई।