{"_id":"5d3420938ebc3e6cf470947a","slug":"bounty-declared-on-murder-of-bsp-leader-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: बसपा नेता के हत्यारों की पहचान हुई, घोषित किया गया इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: बसपा नेता के हत्यारों की पहचान हुई, घोषित किया गया इनाम
Sun, 21 Jul 2019 01:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता व व्यापार मंडल के जिला संरक्षक रामचंदर जायसवाल की हत्या के विरोध में शुकुलबाजार शनिवार को भी पूरे दिन बंद रही। इस बीच शनिवार भोर तक चले पोस्टमार्टम के बाद बसपा नेता का पार्थिव शरीर परिवारीजनों को सौंप दिया गया। उनका चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों के मुताबिक, हत्या करने वाले पेशेवर शूटरों की भी पहचान हो गई है। इनके नजदीकी क्षेत्र के ही होने की बात कही जा रही है। इस बीच एसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। रामडीह सराय निवासी बसपा नेता रामचंदर जायसवाल की शुक्रवार को पेशेवर शूटरों ने शुकुलबाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसे लेकर दूसरे दिन भी शुकुलबाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को सुबह से ही घटना के विरोध में कोई भी दुकान नहीं खुली। नतीजा यह रहा कि पूरे दिन बाजार में सन्नाटा रहा। एहतियातन बाजार में पुलिसकर्मी भी तैनात की गई।
विज्ञापन