{"_id":"67ddce75ec7da0dc200a7513","slug":"bought-a-car-at-the-advocates-house-address-with-fake-documents-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1124942-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जाली दस्तावेजों से अधिवक्ता के मकान के पते पर खरीदी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जाली दस्तावेजों से अधिवक्ता के मकान के पते पर खरीदी कार
Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
जाली दस्तावेजों से अधिवक्ता के मकान के पते पर खरीदी कार
लखनऊ। गोमतीनगर के विनयखंड-3 निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिलीप कुमार वर्मा ने जितेंद्र कुमार, कार शोरूम मालिक प्रकाश झा व उसके कर्मचारियों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। जितेंद्र पर पीड़ित के घर के पते पर कार लेने का आरोप है।
दिलीप के मुताबिक पांच मार्च को मकान पर जितेंद्र कुमार के नाम से पार्सल आया था। लिफाफे में माय कार प्रा. लि. शोरूम की गाड़ी का इंश्योरेंस था। इसमें जितेंद्र का घर का पता सुल्तानपुर में सदरपुर लिखा था। दिलीप ने जब दस्तावेज पर लिखे नंबर से जितेंद्र से संपर्क किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। उसने पीड़ित के मकान के नाम पर अन्य गाड़ियां भी खरीदने की बात कही और धमकाते हुए कॉल काट दी।
अधिवक्ता के अनुसार, सात मार्च को कॉल करने पर कार शोरूम के मैनेजर प्रकाश झा ने बताया कि जितेंद्र ने उनका आधार कार्ड और डीएल शोरूम में लगाया है। जब और जानकारी चाही तो प्रकाश ने भी धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही पीड़ित के पते पर रजिस्टर्ड कार आपराधिक लोगों को बेचने की बात कही। आरोप है कि धोखाधड़ी में शोरूम कर्मचारी भी मिले हुए हैं। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।