फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Books will be available as soon as the new session starts

Lucknow News: नया सत्र शुरू होते ही मिलने लगेंगी किताबें

Sun, 12 Jan 2025 05:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2025 05:38 AM IST
विज्ञापन
Books will be available as soon as the new session starts
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहली अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पाठ्य पुस्तकों एवं कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि नया सत्र शुरू होते ही बच्चों को किताबें मिलनी शुरू हो जाएं। आगरा के एक मुद्रक को क्रयादेश भेजा जा चुका है। जैसै-जैसे आपूर्ति मिलती रहेगी, वैसे-वैसे मार्च के अंत तक परिषदीय विद्यालयों को किताबें उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2299 परिषदीय विद्यालय एवं 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की संख्या लगभग दो लाख 18 हजार है। इसी छात्र संख्या के आधार पर किताबों की डिमांड की गई है। कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं का क्रयादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


किताबों की आपूर्ति मेसर्स केलाजी बुकग्स प्राइवेट लिमिटेड आगरा को करनी होगी। पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति के लिए ढाई महीने और कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। यानी कि मार्च के अंत तक शत-प्रतिशत आपूर्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए 14 लाख 38 हजार 503 पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं मंगाई गई हैं, जिनमें हिंदी माध्यम की 13 लाख 61 हजार 43 किताबें, उर्दू माध्यम की 5596 किताबें और अंग्रेजी माध्यम की 71 हजार 864 किताबें शामिल हैं।

जैसे-जैसे किताबें आनी शुरू होंगी, उन्हें ब्लाॅक संसाधन केंद्रों को भेजा जाता रहेगा। ब्लाॅक संसाधन केंद्रों से किताबें परिषदीय विद्यालयों तक पहुंचाई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किताबें मंगाने के लिए क्रयादेश जारी हो गया है। मार्च के अंत तक स्कूलों में किताबें पहुंचा देंगे।



एनसीईआरटी से आएंगी कक्षा एक से तीन तक की पुस्तकें
अभी कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए किताबें मंगाने का क्रयादेश जारी हुआ है, लेकिन कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए किताबें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से आएंगी। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए किताबें एनसीईआरटी से मंगानी है, लेकिन अभी इस बारे में कोई निर्देश उच्चाधिकारियों की ओर से नहीं मिला है। जैसे ही निर्देश मिलेगा, कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए भी किताबें मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed