{"_id":"599da2af53e101009b0e3c6b54a06f33","slug":"booking-start-for-bharat-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 हजार में कीजिए भारत दर्शन, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 हजार में कीजिए भारत दर्शन, बुकिंग शुरू
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) सितंबर और अक्टूबर माह में भारत दर्शन की स्पेशल यात्रा कराएंगी।
विज्ञापन
29 सितंबर की तारीख तय होने के बाद इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई हैं।
इसके लिए प्रति यात्री 6600 रुपये एडवांस देते हुए बुकिंग कराई जा सकती हैं। 12 दिवसीय यात्रा लखनऊ से शुरू होकर तिरुपति बालाजी तक जाएगी।
इस दौरान कोची, कवांची, रामेश्वरम, मदुरई, तिरुअंतपुरम और कन्या कुमारी तक सफर तय करना होगा।
आईआरसीटीसी दूसरी भारत दर्शन स्पेशल यात्रा 14 अक्टूबर से शुरू करेगा। यह लखनऊ से रवाना होकर पहले हरिद्वार जाएगी।
इसके बाद अमृतसर का गोल्डन टैंपल, बाघा बॉर्डर के दर्शन कराएंगी। इसके बाद वैष्णो देवी दर्शन कराते हुए वापस लखनऊ पहुंचेगी। यह सफर सात दिन का होगा।
इसके लिए प्रति यात्री किराया 3780 रुपए देना होगा, जिसमें ट्रेन टिकट, शाकाहारी भोजन, सुबह शाम नाश्ता और खाना, धार्मिक यात्रा के दौरान बिना लहसुन प्याज की सब्जी शामिल हैं।
विज्ञापन