फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Booking open for vaccination for three days

वैक्सीनेशन के लिए तीन दिन का स्लॉट खुला, जल्द भरने से लोग हुए परेशान

Mon, 21 Jun 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Booking open for vaccination for three days
वैक्सीनेशन के लिए खुली स्लॉट बुकिंग। - फोटो : ??? ?????
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग का काम इस रविवार मुश्किल भरा रहा। बिना किसी पूर्व आधिकारिक सूचना के छह की बजाय तीन दिन के लिए स्लॉट खुला और बड़ी संख्या में लोगों को अपनी पहुंच वाले मनचाहे अस्पताल में वैक्सीनेशन की तारीख नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

यही नहीं, अक्सर एक साथ खुलने वाली अस्पतालों की स्लॉट बुकिंग भी धीरे-धीरे खुली। दोपहर 12.30 बजे के बाद तक अस्पताल खुलते रहे।
दरअसल, हर रविवार को सवेरे दस जे से पंजीकरण होता है। इसके बाद लोग अपनी सुविधा अनुसार अस्पताल, दिन व समय को चुन सकते हैं।
बताते हैं कि किसी तकनीकी दिक्कत के कारण पोर्टल रविवार को पहले तो समय से नहीं खुला। एक-एक करके अस्पताल खुलते रहे और फिर उसमें भी 21, 22 व 23 जून की तारीख के ही स्लॉट बुक हुए।
विज्ञापन

परेशान लोग बार-बार प्रयास करते रहे और कई लोग मनचाहे अस्पताल में पंजीकरण नहीं करा सके। देखते ही देखते प्रमुख अस्पतालों के स्लॉट फुल हो गए।
डॉ. एमके सिंह ने बताया कि इस सप्ताह सिविल, रानी लक्ष्मीबाई और लोकबंधु राज नारायण अस्पताल में ही को-वैक्सीन लगेगी। शेष 77 अस्पतालों में कोविशील्ड लगाई जाएगी। इस सप्ताह 13 निजी हॉस्पिटल में भी वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अभियान में आधार कार्ड से पंजीकरण
21 से 30 जून तक चलने वाले विशेष अभियान में लोगों का आधार कार्ड दिखाकर पंजीकरण होगा। वैक्सीन लगाई जाएगी। दो ब्लॉक और शहरी क्षेत्र के अस्पताल को इसके लिए चुना गया है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए मोहनलालगंज, गोसाईंगंज और एनके रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मौके पर पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज व गोसाईंगंज ब्लॉक के दस-दस गांवों का क्लस्टर बनाया गया है। 15 से 18 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम को 200 लोगों को वेक्सीन देने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों का निर्धारण हो गया है। हजरतगंज स्थित एनके रोड के तहत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 10 इलाके होंगे और वहां अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 12 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed